Indore news: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर होशियारी करने वाले हो जाएं सावधान, 3 गिरफ्तार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस का एक्शन देखने मिल रहा है, जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इन युवकों के पास से तीन चाकू और एक पिस्तौल बरामद की है। इधर, पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इन दिनों युवाओं में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने का शौक बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते युवा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालते हैं, और फिर लोगों को धमकाने का काम करते हैं। इसी के चलते लगातार इंदौर पुलिस इस तरह के युवाओं पर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पिछले साल क्राइम ब्रांच ने इसी तरह के दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया था। वहीं लगातार इस तरह का शौक युवाओं में बढ़ता चला जा रहा है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच की ओर से कार्रवाई करते हुए निरंजनपुर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने तीन चाकू जब तक किए हैं। साथ ही एक देसी पिस्टल भी मिली है। पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि, तीनों युवा मजदूर हैं। पुलिस ने इससे पहले भी कुछ गैंगस्टर और युवकों को हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के चलते गिरफ्त में लिया था।
एक्शन में इंदौर पुलिस
इंदौर पुलिस की ओर से ऐसे युवाओं के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करते हैं। साथ ही लोगों को धमकाने का काम भी करते हैं। ये युवा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर अपने फोटो हथियारों के साथ अपलोड करते हैं, और फिर इन फोटो का दुरुपयोग करते हैं। वहीं अब पुलिस ऐसे युवाओं के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है, जिसके तहत पुलिस ने निरंजनपुर इलाके से कुछ लड़कों को गिरफ्त में लिया है, जो सोशल मीडिया पर अपने फोटो हथियार के साथ अपलोड करते हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में तेंदुए की दहशत, कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट












Click it and Unblock the Notifications