MP: हाथ में चाकू लेकर बीच सड़क पर प्रेमिका को धमकाना पड़ा भारी, video viral

इंदौर, 26 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका एक उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब बीच बाजार में एक युवक, युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को चाकू लेकर धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती परिचित थे, जहां युवक, युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह हाथ में चाकू लेकर युवती को धमका रहा था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जहां हर कोई इस वायरल वीडियो की पूछताछ में जुट गया। यह पूरा घटनाक्रम शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

indore

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक हाथ में चाकू लेकर युवती को धमकाता नजर आ रहा है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर एक नजर डालें तो इसमें एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा है, जो बार-बार युवती को धमका रहा है। वहीं युवती के पास खड़ी अन्य लड़की भी लड़के को समझा रही है। लेकिन लड़का दोनों की नहीं सुन रहा।

परिचित हैं युवक और युवती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह पूरा घटनाक्रम सोमवार शाम लगभग 5 बजे के आसपास का है, जहां एमआईजी थाना क्षेत्र में एक दुकान के सामने युवक हाथ में चाकू लेकर परिचित युवती को धमकाता है। युवती के साथ मौजूद लड़की भी उसे समझाती है, लेकिन बावजूद इसके युवक नहीं मानता, और दोनों को चाकू की नोंक पर धमकाने की कोशिश करता है। लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के चलते मचा हड़कंप

दिनदहाड़े बीच सड़क पर इस तरह युवक के चाकू लेकर धमकाने के घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग भी सहमे नजर आ रहे हैं। वहीं युवक बेखौफ युवती को धमकाता नजर आ रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुआ यह पूरा घटनाक्रम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, जहां शहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं यह भी बताता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+