लव जिहाद: अनस ने अन्नू बनकर प्रेमजाल में फंसाया, और फिर होटल ले जाकर....

इंदौर, 4 जुलाई: मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आते चले जा रहे हैं, जहां अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक युवक ने नाम और पहचान छुपाकर पहले तो युवती से दोस्ती की और फिर उसके बाद कई महीनों तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। वहीं जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए, युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जब युवती को आरोपी की असली पहचान बताई, तब जाकर युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया, वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

होटल में रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी

होटल में रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी

देर रात हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग गंगवाल बस स्टैंड की एक होटल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने लड़की के साथ होटल आए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की होटल मैनेजर और युवक के साथ मारपीट भी हुई, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग लड़के को पकड़कर थाने ले आए। वहीं इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अनस ने अन्नू बनकर प्रेम जाल में फंसाया

अनस ने अन्नू बनकर प्रेम जाल में फंसाया

पुलिस अधिकारियों ने बताया की, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनस नाम के लड़के के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती करने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर अनस से अपना नाम अन्नू बताया था।

लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था अनस

लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था अनस

हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्यों की माने तो आरोपी अनस आए दिन लड़कियों को लेकर होटल जाता था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी पर नजर रखी, वहीं जैसे ही आरोपी, लड़की को लेकर होटल पहुंचा वैसे ही हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+