Indore में CM योगी आदित्यनाथ, कुछ ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जानें से बचें इंदौरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंदौर में एंट्री हो रही है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां का सिलसिला पूरा हो चुका है, जहां अब योगी आदित्यनाथ इंदौर दौरे पर आ रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ इंदौर आकर उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहां उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद वे इंदौर आकर विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम लगभग 5 बजे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

इंदौर आगमन के दौरान रूट प्लान
एयरपोर्ट से राजबाडा मार्ग :- एयरपोर्ट, एयरपोर्ट गेट, एरोड्रोम थाने के सामने से कालानी नगर, वायरलेस टी, किलामैदान, मरीमाता चौराहा, भागीरथ पुरा टी, शिवालय मार्ग, नगर निगम चौराहा, मृगनयनी चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट होते हुए राजबाड़ा पहुचेंगे। राजवाड़ा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजवाडा क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। उक्त कार्यक्रम में पधारने वाले जनमानस के लिए कृष्णपुरा छत्री नई पार्किंग में पार्किंग की सुविधा रहेगी।
राजवाडा से नाथ मंदिर :- राजवाडा, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, लोखण्डे पुल चौराहा , डीआरपी लाइन दरगाह चौराहा, राजकुमार ओहवर ब्रिज, जीएसआईटीएस चौराहा, लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट तिराहा, रीगल चौराहा, आरएनटी मार्ग पहली बायी रोड से नाथ मंदिर। नाथ मंदिर कार्यक्रम स्थल हेतु पार्किंग जाल सभागृह सभागृह में प्रस्तावित है। नाथ मंदिर से शिवाजी वाटिका:- नाथ मंदिर से आरएनटी मार्ग।
नाथ मंदिर से शिवाजी वाटिका:- नाथ मंदिर से आरएनटी मार्ग, श्रीमाया होटल, दवा बाजार, एमवाय हास्पीटल, व्हाइट चर्च चौराहा, होमगार्ड चौराहा, मेडिकल हास्टल टी, शिवाजी वाटिका।शिवाजी वाटिका कार्यक्रम स्थल हेतु पार्किंग नेहरू स्टेडियम मैदान में रहेगी कृपया आगंतुक नेहरू स्टेडियम मैदान का उपयोग कर पार्किंग करें। शिवाजी वाटिका से रवीन्द्र नाट्य गृह- शिवाजी वाटिका, मेडिकल हॉस्टल टी, होमगार्ड चौराहा, व्हाइट चर्च, एमवाय हास्पीटल, मधुमिलन, रीगल से यू टर्न, रवीन्द्र नाट्य गृह।
अहिल्या उत्सव कार्यक्रम के लिए आम आमजनमानस हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल:- प्रीतम लाल दुआ सभागृह, हिंदी साहित्य समिति मानस भवन, डीएवीवी यूनिवर्सिटी, सेंट्रल मॉल।
रवीन्द्र नाट्य ग्रह से एयरपोर्ट:- रवीन्द्र राट्यगृह, श्रीमाया होटल, से यु-टूर्न, रीगल चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, लेटर्न चौराहा, जीएसआईटीएस चौराहा, राजकुमार ब्रिज, डीआरपी दरगाह चौराहा, डीआरपी के सामने, शिव मन्दिर तिराहा, भागीरथ पुरा टी, मरीमाता चौराहा, किला मैदान, टाटा स्टील चौराहा, वायरलेस चौराहा कालानी नगर, बीएसएफ के सामने, 60 फीट रोड तिराहा एयरपोर्ट गेट, एयरपोर्ट।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं, जहां योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे के दौरान सुरक्षा की खास इंतजाम रहेंगे। इतना ही नहीं जहां-जहां योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे, वहां-वहां ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है, जिसके मध्य नजर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं, जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़े- BJP के फायरब्रांड नेता CM योगी आदित्यनाथ की इंदौर एंट्री, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications