BJP के फायरब्रांड नेता CM योगी आदित्यनाथ की इंदौर एंट्री, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

MP Assembly Election 2023 को लेकर हलचल जहां तेज है तो वहीं BJP के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंदौर एंट्री होने जा रही है। योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर यानी बुधवार को इंदौर आएंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है, जहां सुरक्षा के लिहाज से भी पर्याप्त बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

13 सितंबर यानी बुधवार को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश से इंदौर आएंगे, जहां वे सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन रवाना होंगे। वहीं इसके बाद इंदौर जाकर योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लगभग दोपहर 1 बजे इंदौर आने वाले योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश लौट जाएंगे।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तय कार्यक्रम अनुसार वह लगभग 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से योगी आदित्यनाथ उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए रवाना होंगे, जहां से वह लगभग 1:30 बजे इंदौर लौटेंगे। योगी आदित्यनाथ दोपहर लगभग 2:30 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां लगभग 10 मिनट रुकने के बाद योगी आदित्यनाथ नाथ मंदिर पहुंचेंगे नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद योगी आदित्यनाथ लगभग 3:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे। यहां से योगी आदित्यनाथ पहले उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गांधी हाल पहुंचेंगे, जहां लगभग एक घंटा रुकने के बाद योगी आदित्यनाथ लगभग 5 बजे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं, जहां योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे के दौरान सुरक्षा की खास इंतजाम रहेंगे। इतना ही नहीं जहां-जहां योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे, वहां-वहां ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है, जिसके मध्य नजर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं, जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़े- Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+