Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने किया पौधारोपण, इंदौरियों को दिया खास संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां केसरबाग स्थित मल्हार राव होलकर बगीचे में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने साधु-संतों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

केसरबाग स्थित मल्हार राव होलकर बगीचे में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अण्णा महाराज, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, डीएवीवी की कुलपति डॉ. रेणु जैन समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Indore

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वृक्षों का महत्व बताते हुए सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की है. कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताने के साथ ही सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां केसरबाग स्थित मल्हार राव होलकर बगीचे में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने साधु-संतों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है। इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।

ये भी पढ़े- NDA की सरकार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री?, कैलाश विजयवर्गीय ने खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+