राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, विवेक तंखा ने दाखिल किया नामांकन!

इंदौर, 30 मई: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की रेस शुरू हो चुकी है, जहां राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विवेक तंखा के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित किया है. विवेक तंखा ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव एनपी प्रजापति और जीतू पटवारी मौजूद रहे. विवेक तंखा इससे पहले भी राज्यसभा के सांसद रहे हैं, जहां उनका कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त हो रहा है. इसी के चलते कांग्रेस ने एक बार फिर मध्य प्रदेश से विवेक तंखा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है, जिसके चलते उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है.

Bhopal

कांग्रेस को मिल सकती है एक सीट

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो रही है, जिनमें से विधायकों की संख्या के आधार पर 2 सीटें बीजेपी की तो वहीं 1 सीट कांग्रेस को मिल सकती है. विवेक तंखा कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं. यही कारण रहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से एक बार फिर विवेक तंखा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है.

कांग्रेस की ओर से तमाम दिग्गजों के चल रहे थे नाम

राज्यसभा की रेस में कांग्रेस की ओर से तमाम दिग्गजों के नाम शामिल थे, जिनमें अरुण यादव, अजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन तमाम चर्चाओं को दरकिनार करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश से विवेक तंखा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+