Indore में विकास यात्राओं की तैयारी पूरी, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

इंदौर जिले में 5 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं के सुनियोजित तथा सफल आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रवार समन्वयक अधिकारी बनाए गए हैं।

indore

Recommended Video

    इंदौर: जनसुनवाई में सामने आया राशन घोटाला,पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

    इंदौर जिले में 5 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं के सुनियोजित तथा सफल आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रवार समन्वयक अधिकारी बनाए गए हैं। सभी एसडीएम को समन्वयक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। जिले में यह यात्राएं 25 फरवरी तक विभिन्न गांवों तथा शहर के वार्डों और बस्तियों में पहुंचेंगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विधानसभा क्षेत्रवार समन्वयक अधिकारी के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी एसडीएम विकास यात्रा के सुनियोजित एवं एवं सफल संचालन के लिए अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आपस में समन्वय कर दिशा-निर्देश अनुसार कार्य संपादित कराएंगे। यात्रा की मुख्य जिम्मेदारी अनिवार्य राजस्व अधिकारी की होगी।

    इन्हीं मिली ये जिम्मेदारी

    देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम रवि वर्मा, मुनीष सिंह सिकरवार तथा राजेंद्र सिंह को समन्वयक अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह इंदौर-एक के लिए एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार समन्वयक अधिकारी रहेंगे। इंदौर-02 के लिए एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार तथा अंशुल खरे समन्वयक अधिकारी रहेंगे। इंदौर-3 के लिए एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार तथा अंशुल खरे, इंदौर 4 के लिए एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार, अंशुल खरे तथा विजय मंडलोई, इंदौर 5 के लिए अंशुल खरे, डॉक्टर अंबेडकर नगर महू के लिए एसडीएम अक्षत जैन तथा विजय मंडलोई, राऊ के लिए एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार, अंशुल खरे, प्रिया पटेल तथा विजय मंडलोई और सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम रविश श्रीवास्तव, मुनीष सिंह सिकरवार, अंशुल खरे, अक्षय सिंह मरकाम, राजेंद्र सिंह तथा शाश्वत शर्मा को समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

    5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी

    प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

    ये भी पढ़े- MP : बेरोजगारों के लिए खुले नौकरी के द्वार, रोजगार मेले में 200 से ज्यादा युवाओं को मिले जॉब ऑफर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+