Indore news: इंदौर में मनाया जा रहा विकास पर्व, विधानसभा 1 को मिली सौगात
इंदौर जिले में विकास पर्व का आयोजन निरंतर जारी है। इस अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का सिलसिला लगातार जारी है। विकास पर्व के अंतर्गत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सौगातें देने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार विकास की सौगात दी जा रही है।
इसी सिलसिले में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर 01 के झोन क्रमांक 01 के वार्ड क्रमांक 04 में श्रीकृष्ण नगर में 14 लाख 36 हजार रूपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित सीमेंट कांक्रीट सड़क का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विकास पर्व का सिलसिला जारी
विकास पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 के झोन क्रमांक-4 के वार्ड क्रमांक-13 के अंतर्गत स्कीम नंबर 51 शिव किराना स्टोर्स रजनी टेंट हाउस के पास से पंचवटी गार्डन वाली गली से नीलाकाश स्कूल के सामने टिगरिया बादशाह रोर्ड स्थित लाइन तक 25 लाख 11 हजार रूपये की लागत के ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य तथा झोन क्रमांक-16 के वार्ड क्रमांक-15 के अंतर्गत गजाधर नगर की गली नंबर-1 में 15 लाख 14 हजार रूपये की लागत से निर्मित सीमेंट कॉक्रिट सड़क का लोकार्पण किया जायेगा।
ये काम किए गए
इसी प्रकार 35 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के इंदौर जिले में रेलवे समपार क्रमांक-243 पोलो ग्राउंड के पास आर.ओ.बी. के निर्माण कार्य, 2 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत के 33/11 के.वी. उपकेन्द्र चंदन नगर कब्रिस्तान के पास के कार्य, 26 लाख 55 हजार रूपये की लागत के झोन क्रमांक 15 वार्ड-02 के अंतर्गत सकीना मंजिल मेनरोड की क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइन के स्थान पर नई ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य, 32 लाख 30 हजार रूपये की लागत के झोन क्रमांक 15 वार्ड-02 के अंतर्गत चंदुवाला रोड एवं सकीना मंजिल की बेक लेन की क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइनों के स्थान पर नई ड्रेनेज लाइन डालने के कार्य, 10 लाख 14 हजार रूपये की लागत के झोन क्रमांक 16 वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत उद्यान विभाग के अंतर्गत हनुमान मंदिर चंदन नगर गार्डन में आवश्यक विकास/सिविल कार्य किए गए।
ये भी पढ़े- Indore news: G20 समिट में शामिल होने आए मेहमान, परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत, सत्कार












Click it and Unblock the Notifications