Indore news: G20 समिट में शामिल होने आए मेहमान, परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत, सत्कार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों जी 20 समिट आयोजित की जा रही है, जहां जी 20 समिट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मेहमान इंदौर पहुंच रहे हैं। वहीं मेहमानों का स्वागत सत्कार भी परंपरागत अंदाज में किया जा रहा है, जहां आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी अतिथियों का मालवा की परंपरा अनुसार स्वागत किया।

इंदौर आए सभी अतिथियों का देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने स्वागत सत्कार किया, जहां जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी अतिथियों का इंदौर में स्वागत किया। जी-20 समिट के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम शहर में आयोजित किए जाने हैं, जहां इन कार्यक्रमों में दुनियाभर से लोग इंदौर आएंगे।

indore

दुल्हन की तरह सजा शहर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जी 20 में पधारे अतिथियों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सज के तैयार हुआ है। देशभर में स्वच्छता में सर्वोपरि इंदौर अतिथि देवो भव: के लिए तैयार है। अतिथियों का एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर, लव कुश चौराहा, बापट चौराहा, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है।

समिट को लेकर तैयारी

समिट को लेकर की गई तैयारियों का असर कुछ इस तरह हुआ कि, इंदौर वासी ही अपने शहर को निहारने के लिए निकल पड़े हैं, जहां शहरवासी खुद अपने शहर की सुंदरता देख हैरान नजर आए। समिट के लिए शहर के राजवाड़ा, बापट चौराहा, सुखलिया, विजयनगर चौराहा, सयाजी चौराहा, पलासिया चौराहा, 56 दुकान, सराफा बाजार, रीगल तिराहा और गीता भवन चौराहा समेत तमाम स्थानों को सजाया संवारा गया है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में G20 समिट को लेकर अलग अलग आयोजन किए जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिट के तहत शहर की स्वच्छता और सुंदरता प्रवासी मेहमानों को बखूबी दिख सके इसे लेकर अलग-अलग तरीकों से शहर की सुंदरता को उकेरने का काम नगर निगम ने किया है।

ये भी पढ़े- Indore news: बांध और जलाशय की स्थिति को लेकर सरकार अलर्ट, मंत्री तुलसी सिलावट ने ली बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+