बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, हेल्थ और एजुकेशन विभाग में नौकरी का मौका

इंदौर, 26 अप्रैल: बेरोजगारी का सामना कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जहां प्रदेश के हेल्थ और एजुकेशन विभाग में सरकारी नौकरी का मौका युवाओं को मिलने जा रहा है, जिसके लिए इन दोनों ही विभागों में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शैक्षिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है, तो वहीं उधर रतलाम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर समेत 44 रिक्त पदों पर भर्ती होना है. इन दोनों ही विभागों में होने वाली भर्तियों को लेकर विभागों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है. कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों ही सरकारी विभागों में होने वाली इन भर्तियों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे.

indore

भर्तियों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में 51 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तिथि 5 मई 2022 है. वहीं उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश ने इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी किए गए नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए पूरी डिटेल जानकारी दी गई है. इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने वाले युवा नोटिफिकेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली बंपर भर्ती

रतलाम मेडिकल कॉलेज में सहायक टेक्निशियन, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर समेत तमाम पदों पर भर्तियां निकली है, जिसमें 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर भर्ती होकर काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

एनएचएम ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियां

एनएचएम यानी नेशनल हेल्थ मिशन में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर वैकेंसी जारी की है. इस वैकेंसी के तहत इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत तमाम शहरों में शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कुल 1222 पदों पर भर्ती की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+