Students के लिए खुशखबरी, MP की इस यूनिवर्सिटी ने एंट्रेंस टेस्ट के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख
इंदौर, 4 जुलाई: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में इन दिनों एंट्रेंस टेस्ट के जरिए अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन का सिलसिला जारी है, जहां इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, तो वहीं इसके बाद टेस्ट आयोजित कराया जा रहा है। वहीं (सीयूईटी) यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के पीजी कोर्स में आवेदन का सोमवार को आखिरी दिन था, लेकिन (एनटीए) यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है, जिसके बाद स्टूडेंट एडमिशन के लिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन में संशोधन के लिए दिया अतिरिक्त समय
सीईटी के जरिए डीएवीवी के पीजी कोर्स में स्टूडेंट को प्रवेश दिया जाएगा। (एनटीए) की ओर से जहां एक तरफ तारीख के आगे बढ़ा दी गई है, तो वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए भी अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसके अंतर्गत अब विद्यार्थी 2 दिन के अतिरिक्त समय के साथ अपने आवेदन में संशोधन करा सकेंगे।
हजारों छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
इंदौर संभाग की बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेज के लिए कुल 1262 सीटें भरी जानी हैं, जिसके लिए अब तक 29,836 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। रजिस्ट्रेशन के बाद है एग्जाम अगस्त माह में आयोजित की जा सकती है, जिसके बाद इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications