केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा नौजवानों में जोश, बोले- लगाना है BJP की जीत का पंच

इंदौर, 2 जुलाई: प्रदेशभर के साथ-साथ इंदौर में भी इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है जहां इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर दौरे पर आए, यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा 3 के वार्ड क्रमांक 61 स्थित जबरन कॉलोनी में विशाल आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि, इंदौर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी है। इंदौर अहिल्या की नगरी है। साथ ही सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, और मां अहिल्या के पराक्रम का प्रतीक है। जब इस पवित्र भूमि पर आता हूं, तो इसकी माटी को माथे से लगाकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

indore

जमकर की महापौर प्रत्याशी भार्गव की तारीफ

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, जो क्षमता और ऊर्जा इंदौर में है। इंदौर के नौजवानों में है। वैसी उर्जा और क्षमता कहीं और नहीं मिलती। ताई सुमित्रा महाजन ने ना केवल इंदौर का, पूरे देश का प्रतिनिधित्व एक सशक्त महिला के रूप में किया है। सिंधिया ने कहा कि, भाजपा से महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव मृदुभाषी सुशिक्षित है, एवं जिनके ना दिल में राजनीति है, और ना ही दिमाग में, वह केवल जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा की जीत का पंच लगाना है

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनता से कहा कि, महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एवं विधानसभा क्रमांक 3 के सभी वार्डों के पार्षद पद के प्रत्याशियों को बहुमत से विजय दिलाकर शहर में भाजपा की जीत का पंच लगाना है, और इंदौर के विकास में अपना योगदान देना है।

मातृशक्तियों के साथ किया संवाद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में मातृ शक्तियों के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख और अग्रणी भूमिका निभा रही मातृ शक्तियों के साथ संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विभिन्न विषयों पर बातचीत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+