Indore News: दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, अब शादी करने के लिए है बेकरार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अलग तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली दो लड़कियों को आपस में प्यार हो गया। इतना ही नहीं, जैसे ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा, वैसे ही दोनों ने घर छोड़ दिया, और दिल्ली में जाकर रहने लगी। वहीं अब दिल्ली से इंदौर लौटते ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जताई है।
दरअसल, दोनों लड़कियां बचपन की दोस्त हैं, जहां धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं पर दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा रही है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं, जहां दोनों ने ही अपने-अपने परिवार को इसके लिए साफ कह दिया है। वहीं परिवार राजी नहीं है, जिसके चलते दोनों दिल्ली जाकर रहने लगी थी, लेकिन अब वापस इंदौर लौट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियों की दोस्ती लगभग 10 साल पहले हुई थी, जहां इसके बाद दोनों एक मंदिर में मिली थी। वहीं इसके बाद दोनों ही दिल्ली जाकर रहने लगी थी, जहां परिजनों ने दोनों की गुमशुद की की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अचानक अब दोनों ही युवतियां दिल्ली से इंदौर रोटी और सीधे थाने पहुंच गई, जहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है। वहीं थाने पहुंचते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे, और युवतियों को समझने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही युवतियां ना तो परिजनों से समझी, ना पुलिस कर्मियों से, वहीं दोनों बालिग होने के चलते अब एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जाता रही हैं। इसके बाद परिजन खाली हाथ लौट गए।
इस तरह का अनोखा मामला इंदौर में संभवत: पहली बार आया है, जब दो युवतियां आपस में इतनी पक्की दोस्त हो गई की, एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए भी तैयार हो गई है। इधर, अब दोनों के ही परिजन परेशान नजर आ रहे हैं, जहां दोनों ही परिजनों ने थाने पहुंचकर युवती को समझाया, लेकिन युवतियां समझने के लिए तैयार नहीं हुई। इधर, अब दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां अब जल्द ही एक अनोखे बंधन में बंध सकती हैं।
ये भी पढ़े- MP News: शादीशुदा युवक ने दो बच्चों की मां के साथ रचाई शादी, फिर दोनों ने उठाया गलत कदम
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications