Vaishali Thakkar Indore: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी, प्रेम-प्रसंग के चक्कर में जान देने का शक
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग की वजह से वैशाली ने आत्महत्या की है। वैशाली टीवी धारावाहिक 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस' जैसे कई धारावाहिक में शामिल रही हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसीपी मोतिउर रहमान ने बताया कि वैशाली ठक्कर नाम की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट मिला है जिसे पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराना प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वैशाली ने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
गोल्डन पेटल अवार्ड जीत चुकी थीं वैशाली
वैशाली 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खूब फेमस हुईं। इस शो के बाद वह 'ये वादा रहा', ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में भी नजर आईं। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार 'ससुराल सिमर का' में अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications