MP : कारम डैम प्रभावितों ने बुलंद की आवाज, सियासत के गढ़ में हुई आदिवासी न्याय यात्रा की एंट्री
इंदौर, 23 सितंबर : कारम डैम में दरार के बाद किसानों के हक और न्याय की आवाज बुलंद करते हुए विधायक पाचीलाल मेढ़ा ने कारम डैम से राजभवन भोपाल तक आदिवासी न्याय पदयात्रा का आगाज किया है। कारम डैम से शुरू हुई आदिवासी न्याय पदयात्रा, इंदौर पहुंची, जहां यात्रा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान नजर आए। वहीं इंदौर से आदिवासी न्याय पदयात्रा राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुई, जहां राजभवन में विधायक पाचीलाल मेढ़ा और किसानों की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

दरार के बाद हड़कंप मच गया था
धार जिले के धरमपुरी में स्थित कारम डैम में दरार के बाद हड़कंप मच गया था, जहां प्रभावित परिवारों ने आसपास के जंगलों में शरण ली थी। वहीं जब 305 करोड़ की लागत से हुए कारम डैम के भ्रष्टाचार का मामला विधायक पाचीलाल मेढ़ा ने विधानसभा में उठाया तो उनके साथ अभद्रता करने तक की बात सामने आई थी। वहीं अब विधायक पाचीलाल मेढ़ा ने किसानों के साथ मिलकर कारम डैम से आदिवासी न्याय पदयात्रा का आगाज किया, जहां यह यात्रा इंदौर से होते हुए राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुई।
राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेढ़ा ने बताया कि, 305 करोड़ की कारम डैम का भ्रष्टाचार उजाकर करने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन कारम डैम से लेकर भोपाल तक धरमपुर विधानसभा के किसानों के साथ किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि, ये जो 21 तारीख से विधायक पाचीलाल मेढ़ा ने किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई हेतू ये जो गूंगी बेहरी सरकार है, जिसने 305 करोड़ से अधिक का कारम डैम में भ्रष्टाचार किया है, और जो जनता का पैसा था उसको बहाया है, उसी जनजागरण और राज्यपाल से गुहार लगाने के लिए, और भगवान से भी प्रार्थना करते हैं की सरकार को सद्बुद्धि दे। इस दौरान बड़ी संख्या में धरमपुरी विधानसभा के किसानों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आदिवासी न्याय यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications