खरगोन हिंसा में घायल शिवम की हालत में सुधार, डॉक्टरों की टीम कर रही विशेष निगरानी

इंदौर, 18 अप्रैल: खरगोन हिंसा में गंभीर घायल हुए शिवम शुक्ला का इलाज इंदौर के सीएचएल अस्पताल में जारी है, लगभग 10 दिनों से सीएचएल अस्पताल में भर्ती शिवम की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. शिवम की हालत पर निगरानी रखने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है. शिवम को अब होश आ चुका है, जिसके बाद अब शिवम कुछ-कुछ बातों पर रिस्पांस भी कर रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक अब शिवम की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है. शिवम का इलाज शासन द्वारा करवाया जा रहा है. शासन से मिले निर्देशों के बाद प्रशासन भी शिवम की हालत पर नजर बनाए हुए है.

khargone

बीजेपी और कांग्रेस के नेता जान रहे शिवम का हाल

बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का सीएचएल अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां सभी शिवम के हाल जान रहे हैं. हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, खरगोन विधायक रवि जोशी, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सीएचएल अस्पताल पहुंचकर शिवम के हाल जाने थे. उधर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार शिवम की हालत पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं वे डॉक्टरों से भी शिवम की हालत को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. सीएम शिवराज ने शिवम के पिता से फोन पर बात करते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

खरगोन हिंसा के दौरान घायल हुआ शिवम

खरगोन में हुई हिंसा के दौरान शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इंदौर के सीएचएल अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वहीं अब शिवम की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है, जहां अब शिवम के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+