MP में सियासत का अनोखा नजारा, विधायक ने चलाई कार कमलनाथ हुए सवार
इंदौर, 9 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पातालपानी आए, जहां उन्होंने क्रांतिकारी टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जिस कार में बैठकर पातालपानी तक आए थे, उस कार को कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ड्राइव कर रहे थे। गौरतलब है की, पालातपानी में आयोजित हुए कार्यक्रम की जिम्मेदारी एमएलए विशाल पटेल के कंधों पर थी, तो वहीं एमएलए विशाल, कमलनाथ के भरोसेमंद विधायकों में से एक माने जाते हैं। यही कारण था की, जिस कार में कमलनाथ सवार थे, उस कार का स्टेरिंग एमएलए विशाल पटेल ने संभाल रखा था।

जानापाव में भी दिखा ऐसा ही नजारा
कुछ ऐसा ही नजारा जानापाव में भी देखने मिला, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ जानापाव स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर पहुंचे थे। यहां कमलनाथ ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर पूजन अर्चन किया। वहीं यहां भी कमलनाथ जिससे कार में सवार होकर पहुंचे थे, उस कार को इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला चला रहे थे। वहीं कमलनाथ उनके पास वाली सीट पर बैठे हुए थे।

लंबे वक्त के बाद दिखा कांग्रेस का दम
विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पातालपानी और जानापाव के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान कमलनाथ की मौजूदगी में एक बार फिर कांग्रेस का दम देखने मिला। लंबे वक्त के बाद कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता एक साथ दिखाई दे रहे थे। इस दौरान कमलनाथ ने साल 2021 में एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोका, तो वहीं कांग्रेस नेताओं की एकजुटता उनके इस दावे को मजबूत करती दिखाई दे रही थी।

कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे
इस दौरान कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, हनी बघेल, विधायक कांतिलाल भूरिया, विधायक विशाल पटेल, विधायक संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications