Indore News: इंदौर के पास इस गांव में टाइगर का मूवमेंट, वन विभाग ने किया अलर्ट
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू से सटे बड़गोंदा गांव में एक बार फिर टाइगर के मूवमेंट के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं, जहां देर रात जंगल में हुए टाइगर के मूवमेंट ने ग्रामीणों के साथ अब पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात हुए मूवमेंट के बाद वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिले हैं।
इधर, अब टाइगर के मूवमेंट ने लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं वन विभाग ने भी लोगों से घने जंगल में ना जाने की अपील की है। इससे पहले भी वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिल चुके हैं।

पहले भी हो चुका है हमला
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला हो चुका है, जिसके चलते ग्रामीण घायल हो चुके हैं। आए दिन इसी तरह का हमला जंगल में होते रहता है, जहां तेंदुए ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते हैं। इतना ही नहीं तेंदुए अक्सर पशुओं पर भी हमला कर देते हैं, जिससे पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं अब लगातार तेंदुए से हमले के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं।
वन विभाग हुआ अलर्ट
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट काला कुंड से कुछ ही दूरी पर तेंदुए का मूवमेंट हुआ है।
इससे पहले भी इंदौर के आसपास तेंदुए का मूवमेंट हो चुका है, जहां तेंदुए के मूवमेंट के चलते ग्रामीण दहशत में नजर आए हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के पास महू में टाइगर का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत में नजर आ रहे हैं, जहां देर रात टाइगर का मूवमेंट देखने मिला है।
ये भी पढ़े- MP में एक्टिव हुआ मानसून, आखिर कब तक होती रहेगी झमाझम बारिश, जानिए












Click it and Unblock the Notifications