MP में एक्टिव हुआ मानसून, आखिर कब तक होती रहेगी झमाझम बारिश, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां मानसून का एक बार फिर से यू-टर्न हुआ है, वहीं मानसून यू-टर्न के साथ ही अलग-अलग जिलों में अच्छी बारिश करवा रहा है। मंदसौर, उज्जैन, इंदौर और धार जिले के साथ-साथ मालवा-निमाड़ संभाग के अलग-अलग जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम वैज्ञानिकों ने माने तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा, जहां एक से दो दिनों में रिमझिम बारिश देखने मिल सकती है। वहीं इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां इंदौर और उज्जैन समेत तमाम जिलों में बारिश हो रही है। देर शाम से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है, जहां इस बीच रिमझिम बारिश के साथ-साथ झमाझम बारिश का दौर देखने मिल रहा है।
अक्टूबर माह में इस तरह का मौसम सभी को हैरान कर रहा है, जहां मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली एक से दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। मानसून की विदाई हो चुकी है, जहां मानसून की विदाई के बाद इस तरह का मौसम बनने से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
इंदौर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला था। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही थी।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: बे-मौसम बारिश से बदलेगा मौसम, दशहरा बाद जमकर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications