VIDEO : कार में मिली 3 मासूम भाई-बहनों की लाशें, कोई नहीं समझ पा रहा कैसे मर गए तीनों ?
Indore News in Hindi, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर इलाके में शुक्रवार को हर किसी को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तीन मासूस सगे भाई-बहनों की लाशें बंद कार में मिली है। सुबह से जिन मासूम को बच्चों को हर कोई ढूंढ रहा था और वे जब मिले तो सबके होश उड़ हो गए। कोई यह नहीं समझ पा रहा कि तीनों की मौत कार में दम घुटने की वजह से हुई है या किसी ने इनकी हत्या कर शव कार में पटक दिए। शुरुआती जांच में मामला कार में दम घुटने की वजह से मौत हो जाने का माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इंदौर जिले के गांव लालाखेड़ा का एक परिवार दो माह पूर्व चंद्रभागा कॉलोनी में किराए का मकान में रहना शुरू किया था। घर का मुखिया ढोल बजाने का काम करता है। सुबह साढ़े सात बजे परिवार के दो वर्षीय प्रतीक, चार वर्षीय पूनम और छह वर्षीय बुलबुल सुबह घर के बाहर खेल रहे थे।
अचानक तीनों भाई-बहन गायब हो गए। पहले तो परिजनों ने सोचा कि इधर-उधर आस-पास के घरों में चले गए होंगे। कुछ देर तक भी वे नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बात पूरी कॉलोनी में फैल गई तो हर कोई बच्चों की तलाश में जुट गया।
दोपहर करीब 12 बजे कॉलोनी की एक महिला ने घर के पास खड़ी कार में शीशों से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। कार में तीनों भाई-बहन अचेत अवस्था में पड़े थे और कार का दरवाजा लॉक था। लोगों ने कार का दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications