Indore News: घर से बिना बताए गणेश विसर्जन करने गए 5 बच्चे पानी से भारी खदान में डूबे, गांधीनगर क्षेत्र की घटना
Indore News: हर साल गणेश विसर्जन के दौरान कई लोगों की मौत तालाब में डूबने से हो जाती है। हालांकि प्रशासन हर साल मुस्तैदी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करता है, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते इस तरह हादसे हो जाते हैं, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया। जहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच बच्चे पानी से भारी खदान में डूब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई है।
पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची युद्ध दो बच्चों को सुरक्षित खदान से बाहर निकाल लिया गया पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दे गांधीनगर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन करने गए 5 बच्चे तालाब में डूब गए। प्रशासन की तत्परता के चलते दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया और उनकी जान बच गई। वहीं तीन बच्चे डूबने के कारण मौत का शिकार हो गए। थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि सुपर कॉरिडोर पर एक गिट्टी की खदान बनी हुई थी। जहां पर कंडीलपुरा मल्हारगंज के तीन बच्चे वहां पर गणेश विसर्जन के लिए गए हुए थे। बच्चे घर से बिना बताए विसर्जन के लिए निकले थे। विसर्जन के बाद नहाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए और जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई।
वहीं घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ये हादसा सुपर कॉरिडोर का है, जहां पर गणेश विसर्जन के लिए आए कंडीलपुरा के अनीश, जयू,जियो और टीटू नाम बच्चों की मौके पर ढूंढने से मौत गई। वहीं उनके दो दोस्तों अब्बू और चीनू को प्रशासन ने बचा लिया।
परिजनों को 4-4 लाख रुपये
वहीं इस घटना पर इंदौर-1 से भाजपा के प्रत्याशी और BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने टवीट् करते हुए कहा कि इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पानी से भरी खदान में गणपति विसर्जन करने आए पांच नाबालिक बच्चे डूब गये। जिसमे से तीन की दुखद मृत्यु का अत्यंत पीड़ादायक समाचार है। मैं अभी इंदौर में नहीं हूँ, मीटिंग के लिए दिल्ली आया हूँ। इस दुखद समाचार की जानकारी मिलने पर मेरी माननीय मुख्यमंत्री जी से फोन पर बात हुई है, दिवंगत बच्चो के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राशि देने के मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications