3 बच्चों की मां को हुआ प्यार, अब जी का जंजाल बन गया प्रेमी, पुलिस से लगाई गुहार-'आशिक से पीछा छुड़ाओ'

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन बच्चों की मां को किसी और से इश्क लड़ाना इस कदर महंगा पड़ गया कि अब प्रेमी से पीछा छुड़वाने के लिए उसे पुलिस से गुहार लगानी पड़ रही है। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसका प्रेमी उसे परेशान कर रहा है जबकि वह पति के साथ रहना चाहती है। प्रेमी छोड़ने को तैयार नहीं है। उसके खिलाफ कार्रवाई करके उसे प्रेमी से बचाया जाए।

पति से अलग होने पर किसी और से हुई दोस्ती

पति से अलग होने पर किसी और से हुई दोस्ती

इंदौर के लसुड़िया थाना पुलिस के अनुसार महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। कुछ महीने पहले उसका पति से झगड़ा हो गया था और वह अकेले रहने लगी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मुकेश नाम के शख्स से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद वह मुकेश के साथ ही रहने लगी। करीब 6 महीने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद वह मुकेश से भी अलग हो गई।

छह माह बाद पति ने फिर अपनाया

छह माह बाद पति ने फिर अपनाया

महिला ने अपने ससुराल पक्ष से बात की तो एक बार फिर से पति, बच्चों और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपना लिया। इसके बाद वह अपने ससुराल में अपने पति के साथ रहने लगी। इस दौरान मुकेश ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो महिला ने उससे संबंध तोड़ने की बात कही। लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बार-बार उसके ससुराल पहुंच जाता है और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है। वह उसके साथ नहीं जाना चाहती है।

मना करने पर किया धारदार हथियार से वार

मना करने पर किया धारदार हथियार से वार

कुछ दिन पहले मुकेश महिला के ससुराल पहुंच गया था और महिला को साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसने खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मुकेश अब धमकी दे रहा है कि अगर महिला उसके साथ नहीं गई तो वह आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।

महिला नहीं चाहती मुकेश से मिलना

महिला नहीं चाहती मुकेश से मिलना

इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष ने कहा है कि अगर मुकेश से उसने बात करने की कोशिश की तो उससे सारे रिश्ते तोड़ देंगे। जिसके चलते महिला मुकेश से मिलना नहीं चाहती है और अपने पति और बच्चों के साथ ही रहना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+