रात को मॉल में चोरी करने आया चोर पहले बाथरूम में घुसकर नहाने लगा, इतने में पुलिस आ गई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चोर अजीब तरीके से पुलिस की पकड़ में आया है। उसे नहाते हुए पकड़ा गया है। संभवतया इंदौर में चोरी करते हुए पुलिस की गिरफ्त में आने का यह पहला मामला है।

रात को चोरी करने घुसा

रात को चोरी करने घुसा

इंदौर में बायपास स्थित ऑनडोर मॉल में बुधवार देर रात एक युवक चोरी की नीयत से घुसा। चोरी करने से पहले युवक ने सोचा कि नहा लिया जाए। मॉल में बने बाथरूम में चोर नहा रहा था तभी पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया।

मॉल की लाइट चालू देख दी सूचना

मॉल की लाइट चालू देख दी सूचना

जांच अधिकारी आरएस चौहान ने बताया कि बायपास स्थित ऑनडोर माॅल के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार देर रात डायल 100 पर सूचना दी थी कि मॉल की लाइट चालू है और अंदर से खट-पट की आवाज भी आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने देखा कि मॉल का शटर उचका हुआ है और अंदर लाइट भी जल रही है।

आरोपी युवक रतलाम का रहने वाला

आरोपी युवक रतलाम का रहने वाला

पुलिस ने मॉल के अंदर प्रवेश किया। मॉल में कुछ सामान बिखरा हुआ पड़ा था। वहीं मॉल के अंदर बने बाथरूम से किसी के नहाने की आवाज आ रही थी। पुलिस बाथरूम की खिड़की से देखा तो अंदर एक युवक नहा रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका नाम श्रवण है और वह रतलाम का रहने वाला है। वह मॉल में चोरी की नियत से घुसा था। चोरी करने से पहले उसका मन नहाने का हुआ तो वह वहां बने बाथरूम में नहाने लगा तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+