MP news: 'द केरला स्टोरी' देख लड़की ने लड़के पर धर्मांतरण कराने का केस दर्ज कराया, गृहमंत्री ने कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में द केरला स्टोरी फिल्म देखने के बाद युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले युवक पर केस दर्ज कराया है।

indore

Recommended Video

    भोपाल: कमलनाथ ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को बताया शुभ दिन, गृहमंत्री ने कसा तंज

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया था, जिसमें फिल्म द केरला स्टोरी देखने के बाद युवती ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल, युवती द केरला स्टोरी फिल्म देखने पहुंची थी, जहां फिल्म देखने के बाद युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले युवक पर केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि, युवती ने फिल्म देखने के बाद युवक पर केस दर्ज कराने का फैसला लिया था। वहीं अब इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने द केरला स्टोरी फिल्म का विरोध करने वाले लोगों पर निशाना साधा है।

    गृहमंत्री ने कही ये बात

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, मानस परिवर्तन हुआ है, और रिपोर्ट डालकर फैजान को गिरफ्तार कराया है, और कार्रवाई की है, जो लोग केरला स्टोरी का विरोध कर रहे हैं, उनको भी समझना चाहिए कि किस तरह से व्यक्ति की मानसिकता और ब्रेनवाश जो करते थे, उनके बारे में उल्टा ब्रेनवाश हो करके हमारी बेटी इंदौर में न्याय पा रही है, और बाकी जगह भी हमारी बेटियां न्याय पाएंगी। मध्यप्रदेश में सभी महिला डेस्क को हमने कहा है कि, इस तरह से यदि कोई शिकायत पीड़ित बेटी की उनके पास आती है, लव जिहाद से संबंधित, तो उस बेटी को न्याय मिले, काउंसलिंग करें, ऐसी व्यवस्था का बोला है।

    कुछ ऐसा है मामला

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जबरजस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है, जहां वर्ग विशेष के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। बताया जा रहा है की लगातार आरोपी लड़की पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। युवती दो दिन पहले ही लव जिहाद और धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी देखकर आई थी। द केरल स्टोरी देखने के बाद युवती ने हिम्मत की और फिर पुलिस थाने पहुंची, युवती ने आरोपी फैजान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    ये भी पढ़े- Indore news: धर्मपरिवर्तन के लिए धमका रहा था बदमाश, 'द केरला स्टोरी' से लड़की को मिली हिम्मत, दर्ज कराई शिकायत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+