Indore news: धर्मपरिवर्तन के लिए धमका रहा था बदमाश, 'द केरला स्टोरी' से लड़की को मिली हिम्मत, दर्ज कराई शिकायत

इंदौर में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है, जहां वर्ग विशेष के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है,

indore

Recommended Video

      THE KERELA STORY फिल्म को बिहार में किया जाए टैक्स फ्री - सम्राट चौधरी

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जबरजस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है, जहां वर्ग विशेष के युवक द्वारा धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। बताया जा रहा है की लगातार आरोपी लड़की पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

      कुछ ऐसा है मामला

      मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई है की कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक से हुई थी, इस बीच आरोपी ने युवती को प्यार का झांसा देते हुए प्रेम जाल में फंसाया। वहीं धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, और आरोपी ने शादी का झूठा वादा करते हुए युवती से संबंध बना लिए, संबंध बनाने के बाद युवक के के तेवर बदल गए, जहां लड़का लगातार युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के साथ ही मारपीट करने लगा।घटनाक्रम के बाद लड़की घबरा गई और डर के चलते किसी को कुछ भी नही बताया।

      फिल्म देखकर आई हिम्मत

      जानकारी के मुताबिक युवती दो दिन पहले ही लव जिहाद और धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी देखकर आई थी। द केरल स्टोरी देखने के बाद युवती ने हिम्मत की और फिर पुलिस थाने पहुंची, युवती ने आरोपी फैजान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें की हाल ही में लव जिहाद और धर्मांतरण पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जहां इस फिल्म को देखने देशभर की महिलाएं और युवतियां सिनेमाघरों में पहुंच रही हैं। इस बीच इंदौर से धर्मांतरण के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है।

      ये भी पढ़े- Tiger in mhow: जंगल में ना जानें कहां गुम हो गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+