MP Weather: एमपी में अभी और गिरेगा पारा, इंदौर से भोपाल तक ठिठुरन बढ़ी; इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के चलते आज कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों में इंदौर भोपाल समेत अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

आज गुरुवार की सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के साथ सुबह-सुबह कोहरा छाने का अनुमान जाहिर किया है। कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है।
पचमढ़ी और मंडला जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। तापमान में गिरावट का दौर आने वाले दिनों में ऐसे ही जारी रहने का अनुमान है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
फिलहाल मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का औसत तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस है। जिसमें आने वाले दिनों में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगा।
पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे सर्द रही हैं। पिछली 6 रातों से यहां पारा 9 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। मंगलवार बुधवार की रात तापमान 8 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को दिन में तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह पचमढ़ी के दिन और रात दोनों ही प्रदेश में सबसे ठंडे है।












Click it and Unblock the Notifications