Viral Video: पानी से लबालब सड़क पर चलते-चलते अचानक गड्ढे में गिर गया टैंकर, और फिर....
इंदौर, 19 जुलाई: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते सड़कें जहां जलमग्न नजर आ रही है तो वहीं नदियां भी उफान पर हैं। इसी के साथ-साथ तालाब और डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब हालात बिगड़ने लगे हैं, जहां आम जनजीवन भी अब भारी बारिश के चलते प्रभावित नजर आ रहा है। उधर, लगातार हो रही भारी बारिश के बाद अब प्रदेश भर से हादसों की अलग-अलग तस्वीर निकलकर सामने आ रही है, जहां अब एक बार फिर ऐसा ही एक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी का बताया जा रहा है।

चलते-चलते पानी के गड्ढे में गिर गया टैंकर
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक नजर डालें तो इसमें एक टैंकर पानी से लबालब भरी सड़क पर चलता नजर आ रहा है, जिसमें लगातार आगे बढ़ रहा पानी का टैंकर आगे जाकर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो धार जिले के कुक्षी का बताया जा रहा है।
भारी बारिश का सिलसिला जारी
मालवा-निमाड़ अंचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जहां भारी बारिश के चलते अब कई इलाकें जलमग्न होने लगे हैं, तो वहीं नदियां भी उफान पर नजर आ रही है, उधर, तालाबों और डैम का जलस्तर भी लगातार तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जता रहे हैं. अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार और झाबुआ में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।
प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं
प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल में भी लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते अब हालात बिगड़ने लगे हैं, जहां प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर आ गई है। इसी के चलते शिप्रा नदी के तट पर स्थित मंदिर भी अब डूबने लगे हैं, तो वहीं नदी में अचानक बड़े जलस्तर के बाद अब नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications