Indore News: चलती एक्टिवा पर दिल ने दिया धोखा, देखते ही पुलिसकर्मी ने किया चौंकाने वाला कारनामा
मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर से सामने आया है, जहां एक्टिवा चलाते वक्त अधेड़ को अटैक आ गया, जिसके चलते वह अचेत हो गए। अधेड़ के साथ मौजूद उनकी बेटी ने लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी ने तुरंत अधेड़ को CPR दिया, जिसके बाद वह सामान्य स्थिति में आ गए।
समय-समय पर पुलिस कर्मियों को CPR ट्रेंनिंग दी जाती है। यही कारण है कि, अधेड़ को इस अवस्था में देख तुरंत पुलिसकर्मी ने CPR दिया, जिसके चलते वह सामान्य स्थिति में लौट आए।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। शहर के छप्पन दुकान पर इंजीनियर को हार्ट अटैक आ गया। इंजीनियर छप्पन दुकान पर पत्नी को लेकर पहुंचे थे, जहां अचानक उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इंजीनियर अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें सीने में हल्का दर्द उठा था, जिसके बाद उन्होंने ECG करवाई थी, जो बिल्कुल नॉर्मल आई थी। इसके बाद वे पत्नी को लेकर 56 दुकान पहुंचे, जहां अचानक उन्हें साइलेंट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्टूडेंट्स हुए साइलेंट अटैक का शिकार
इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: इंजीनियर के सीने में उठा दर्द, 32 साल की उम्र में दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications