Indore News: इंदौर की इस कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर, बिना नक्शे के मकानों पर एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इस दौरान नगर निगम की ओर से लगातार अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।
भवन अधिकारी शिवराज यादव ने बताया कि जोन 22, वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित प्लॉट नंबर 238, गोयल एवेन्यू पर किशोर पाटीदार द्वारा स्वीकृत नक्शे के विरुद्ध निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्देशानुसार निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रिमूवल कार्रवाई की गई।

लगातार की जा रही है कार्रवाई
इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोड़ की राह आसान हुई है, जहां आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रोड निर्माण बाधक में रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान रोड निर्माण में बाधक 3 दर्जन से अधिक बाधक निर्माण हटाए गए हैं। चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ाई सड़क के लिए रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 5 पोकलेन और 4 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण हटाया गया है।
इंदौर में हटेंगे अतिक्रमण
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 30 जून तक सतत चलेगा।
तालाबों से हटेंगे अतिक्रमण
अभियान के तहत राजस्व विभाग के साथ तालाबों का सीमांकन किया जायेगा। राजस्व अभिलेखों में नवीन तालाबों को दर्ज किया जायेगा। तालाबों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। तालाबों की सीमा को दर्शाने हेतु चॉदे-मुनारे बनाये जायेंगे। तालाबों का जन भागीदारी से गहरीकरण होगा। मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से तालाब का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। तालाबों में जल की आवक बढ़ाने के लिये इनलेट क्षमता बढ़ायी जायेगी। तालाबों के पास पौधारोपण होगा। उपयोगकर्ता समूह बनाकर संधारण एवं रख रखाव किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications