Indore news: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर, कैसे छुट्टी वाले दिन जुड़ेंगे नाम, जानिए?
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। वे यह देखें की मतदाता में उनका नाम है या नहीं। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर वे आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन के लिये शनिवार 26 अगस्त एवं रविवार 27 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले में सभी युवाओं से आग्रह किया है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वायें। इंदौर में शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस तारीख को लगेंगे विशेष शिविर
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार जिले में 31 अगस्त तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य होगा। कोई भी नागरिक संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या नहीं देख सकते हैं। आगामी 31 अगस्त तक प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। अगस्त माह में 26 और 27 तारीख को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इस दिन सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का आवेदन लेंगे।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा
बताया गया कि, जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जा रहे हैं। 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नाम जुड़ने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड दिए गए पते पर पहुंचाये जायेंगे। बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन की जा सकती है।
ये भी पढ़े- Indore ने स्वच्छता के बाद वायु सर्वेक्षण में मारी बाजी, हासिल किया नंबर 1 स्थान












Click it and Unblock the Notifications