T-20 क्रिकेट के लिए MP आ सकती है साउथ अफ्रीकन टीम, क्या इस दिन होगा भारत से मुकाबला?
इंदौर, 20 जुलाई: मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को मध्य प्रदेश में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला देखने मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी 20 क्रिकेट सीरीज का एक मैच मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी खेले जाने की संभावना है। यह मैच किस तारीख को होगा, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन 3 अक्टूबर के आसपास इंदौर में इस क्रिकेट मैच के होने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले भी हो चुके हैं मुकाबले
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
सफलतापूर्वक संपन्न हुए मुकाबले
मध्यप्रदेश में क्रिकेट के सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए हैं, जहां पिच से लेकर मैदान की हर एक व्यवस्था को लेकर एमपीसीए बारीकी से ध्यान देता है। यही कारण है कि, मध्यप्रदेश में अब तक होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। साथ ही मुकाबलों में अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी कायम हुए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं। वहीं अब आने वाले दिनों में एक बार फिर मध्य प्रदेश के इंदौर में साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications