Indore News: सोलर से रोशन होगी स्ट्रीट लाइट, ना दिन में चालू रहेगी, ना रात में होगी बंद
इंदौर में प्रभारी विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी जितेंद्र यादव द्वारा विद्युत विभाग के उपयंत्रीयों एवं दरोगाओं की बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त (विद्युत) एन.एन. पाण्डे, प्रभारी नगर शिल्पज्ञ अश्विन जनवदे, प्रभारी वर्कशॉप मनीष पाण्डे के साथ समस्त उपयंत्री एवं दरोगा उपस्थित थे।
बैठक में प्रभारी यादव द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए, निगम के जो लगभग 2200 विद्युत कनेक्शन है, उनको चेक करने हेतु संबंधित क्षेत्रवार उपयंत्री एवं दरोगा को निर्देशित किया गया। प्रभारी द्वारा सोलर पैनल लगाने हेतु झोन पर लोगो को जानकारी उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था करने बाबद् निर्देशित किया गया।

प्रभारी यादव द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान बरसात के दिनों में विद्युत संबंधित प्राप्त शिकायतों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्ट्रीट लाईट एवं उद्यानों में जिन कपनियो के मेन्टेनेंस की अवधि शेष है उनसे मेन्टनेन्स कराने, दिन में स्ट्रीट लाईट चालू नहीं रहना चाहिये एवं रात में बंद नहीं होना चाहिये। इस हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में म.प्र.वि.म. से पूर्व कनेक्शनों पर एल.ई.डी. लगने से भार कम होने से पत्र व्यव्हार करने, भार कम करने एवं इससे कितनी बचत होगी इसका आंकलन करने के निर्देश दिये गये।
प्रभारी यादव द्वारा वर्कशॉप एवं नगर शिल्पज्ञ विद्युत को 2-3 हाईड्रोलिक गाडियों की डिमाण्ड एवं टेण्डर करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रभारी द्वारा प्रति सप्ताह या 15 दिन में एक बार बैठक कर समीक्षा करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में विद्युत विभाग एवं ब्रिज सेल की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त श्री एन.एन. पाण्डे, नगर शिल्पज्ञ श्री अश्विन जनवदे, श्री सुमीत अरकाना सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।
अपर आयुक्त एन.एन. पाण्डे द्वारा नगर पालिका निगम इदौर में पुल प्रकोष्ट अंतर्गत प्रचलित समस्त कार्यों को पावर पॉइंट प्रजेनटेशन के माध्यम से बताया गया कि 21 पुल के निर्माण कार्य प्रचलित है, 8 कार्य के कार्यादेश हो चुके हैं किंतु प्रारंभ नहीं हुए हैं एवं 7 कार्य अनुबंध हेतु लंबित है।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा द्वारा प्रचलित 21 कार्यों में से 5 कार्यों को प्राथमिकता से इस माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं एवं जो 8 कार्यों के कार्यादेश हो चुके हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें सूचना पत्र देकर तत्काल प्रारंभ कराया जाए। साथ ही 7 कार्य को अनुबंध हेतु लंबित है उन्हें अब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है तत्काल अनुबंध किए जाकर कार्यादेश जारी कर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग प्रमुख एन.एन. पाण्डे द्वारा विद्युत विभाग द्वारा निगम के माध्यम से जो-जो कार्य किये जाते है की जानकारी दी गई। एनएन पाण्डे द्वारा बताया गया की हम शहर की स्ट्रीट लाईटों को स्काडा सिस्टम से जोड़ने जा रहें है, जिससे शहर में कही भी स्ट्रीट लाईट बंद होने पर विभाग में जानकारी प्राप्त हो जायेगी, ओर समस्या का तत्काल निराकरण किया जाना संभव होगा। इसके लिए केन्द्र सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एजेंसी EESL द्वारा सर्वे कार्य प्रारम्भ भी हो गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छ होंगे नदी और तालाब, 'नमामि गंगे अभियान' का आगाज












Click it and Unblock the Notifications