Palak muchhal wedding : पलक मुछाल ने मिथुन शर्मा संग लिए सात फेरे, शादी में शामिल हुए इंदौरी मेहमान

बॉलीवुड की मशहूर गायिका पलक मुछाल और संगीतकार मिथुन शर्मा ने सात फेरे ले लिए हैं, जहां मुंबई के निजी होटल में हुए विवाह समारोह में रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बीच पलक मुछाल और मिथुन शर्मा शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद पलक मुछाल और मिथुन शर्मा ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी है। मायानगरी मुंबई में हुए विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पलक मुछाल की जन्मस्थली इंदौर से भी कई लोग मुंबई पहुंचे थे, जहां सभी ने विवाह समारोह में शिरकत करते हुए पलक मुछाल को शुभकामनाएं, और आशीर्वाद दिया है।

इंदौर के परिजनों और परिचितों को किया था आमंत्रित

इंदौर के परिजनों और परिचितों को किया था आमंत्रित

मशहूर गायिका पलक मुछाल की शादी मुंबई के निजी होटल में संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ हुई। परिजनों की मानें तो विवाह समारोह की थीम राजस्थानी और मालवा से जोड़ कर रखी गई थी, जहां घराती और बाराती पगड़ी में नजर आए, तो वहीं शादी में राजस्थान और मालवा के व्यंजन जैसे दाल-बाफले, लड्डू परोसे गए। पलक की शादी में शामिल होने के लिए इंदौर में भी रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रण मिल था। बताया जा रहा है कि, इंदौर के लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पलक की शादी में शामिल होने का आमंत्रण मिला था, जहां यह सभी लोग मुंबई में हुई पलक मुछाल की शादी में शामिल हुए।

इंदौर से बेहद खास जुड़ाव

इंदौर से बेहद खास जुड़ाव

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में पली बढ़ी पलक मुछाल अब भले ही मुंबई में अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हों, लेकिन इंदौर से उनका बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही कारण है की, पलक की शादी का इन्विटेशन इंदौर में भी उनके रिश्तेदार और करीबी लोगों तक पहुंचा था। बताया जा रहा है की पलक की शादी के बाद एक ग्रेंड रिसेप्शन मुंबई के निजी होटल में दिया गया जिसमें फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी ख्यातनाम हस्तियों ने हिस्सा लिया है।

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

सिंगर पलक मुछाल अपनी गायकी के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में भी समय-समय पर योगदान देती रही हैं, जहां पलक ने अपने भाई पलाश के साथ दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए देश विदेश में अलग-अलग आयोजन कर चंदा इकट्ठा किया है। पलक मुछाल ने अपने इस अभियान का नाम दिल से दिल तक रखा था। इतना ही नहीं पलक मुछाल ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भी चंदा इकट्ठा किया था। पलक मुछाल ने अपनी फाउंडेशन के जरिए लगभग 200 से ज्यादा बच्चों के दिल का ऑपरेशन कराया है।

कई गानों को दी अपनी आवाज

कई गानों को दी अपनी आवाज

सिंगर पलक मुछाल ने अब तक कई गाने गाए हैं, जहां उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में बिखरता दिखाई देता है। पलक मुछाल के करियर की बात करें तो पलक मुछाल ने साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के लिए गाने गाए थे, जहां इन गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही कारण रहा कि, आशिकी 2 में गाए गानों के बाद पलक मुछाल की बॉलीवुड में एक अलग पहचान बन गई। बताया जाता है कि, इस फिल्म का संगीत पलक के होने वाले जीवन साथी मिथुन ने दिया था, जहां इस फिल्म में काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+