MP : चल रहा था अनाज गड़बड़ी का खेल, उचित मूल्य दुकानदार सहित विक्रेता पर कसा शिकंजा
इंदौर, 23 सितंबर : मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार अनाज की गड़बड़ी करने वाले उचित मूल्य के दुकानदारों पर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी है, जहां इसी कड़ी में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अनाज की गड़बड़ी करने वाले उचित मूल्य के दुकानदारों पर प्रशासन की टीम ने शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा इंदौर जिले के उचित मूल्य दुकानों की लगातार जाँच की जा रही है, तथा अनियमितताएं पाये जाने पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आई गड़बड़ी
इसी सिलसिले में गत दिवस खाद्य विभाग की टीम द्वारा काईम ब्रांच पुलिस के साथ संयुक्त रूप से इंदौर नगर निगम क्षेत्र की दो उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई। एक दुकान की जांच में भौतिक सत्यापन में 1089 कि.ग्रा. गेहूं एवं 89 कि.ग्रा. चावल कम पाया गया, तो वहीं दूसरी दुकान की जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में 18 क्विंटल गेहूं एवं 12 क्विंटल चावल अधिक पाया गया। उपरोक्त अनियमितताएं करने वाले दोनों उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं एवं मालिक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
इसी के साथ एक अन्य स्थान अग्रसेन चौराहा लोहामंडी रोड पर भी जांच की गई, यहां 200 बोरे चावल के तथा 96 बोरे गेहूं के पाये गये, जिन्हें मौके पर जप्त कर शासकीय गोदाम में रखवाया गया। परिसर में 2 सवारी ऑटो एवं 1 लोडिंग ऑटो से जांच के समय खाद्यान्न अनलोडिंग करना पाया गया। उक्त तीनों वाहनों को भी जप्ती में लिया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में प्राप्त गेहूं और चावल इस परिसर के मालिक द्वारा पीडीएस के उपभोक्ताओं से अथवा उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं से खरीदकर यहां संग्रह किये जाने की पूरी आशंका है। जांच के समय फर्म का पंजीयन मंडी अनुज्ञप्ति, गुमाश्ता लायसेंस आदि किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट है कि परिसर में अफरा-तफरी करने के उद्देश्य से खाद्यान्न संग्रहित किया गया है। वहीं अब उपरोक्त अनियमितताएं करने वाले दोनों उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं एवं मालिक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
-
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications