सांवेर को मिलेगी ITI की सौगात, छात्रों का संवरेगा भविष्य!
इंदौर, 26 मई: सांवेर विधानसभा को इन दिनों लगातार सौगात मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में सांवेर के जनप्रतिनिधियों के दल ने राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान से भेंट की, प्रतिनिधि मंडल ने सीएम शिवराज का अभिनंदन किया, और सांवेर में नर्मदा जल आने पर आभार जताया. इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से अनुरोध किया कि, युवाओं को रोजगार उन्मुखी प्राशिक्षण के लिए आईटीआई शुरू की जाए, इस पर सीएम शिवराज ने अगले वर्ष से सांवेर में आईटीआई शुरू करने की घोषणा की है.

मंत्री तुलसी सिलावट ने जताया आभार
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि, हमने प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा है, जो कहने भर से ही सारे काम कर देते हैं. बार-बार आने की जरूरत नहीं होती है. उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने सीएम शिवराज को इस घोषणा के लिए ह्दय से धन्यवाद दिया.
15 करोड़ की लागत से बनेगा आई.टी.आई भवन
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि, सांवेर में म.प्र. शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत शीघ्र ही लगभग 15 करोड़ की लागत के आई.टी.आई. भवन के लिए भूमि का चयन किया जाएगा. प्रारंभिक तौर पर दो व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश दिया जाएगा. अगस्त 2022 से प्रारंभ होने वाले सत्र में इलेक्ट्रीशियन एवं पेंटर जर्नल में लगभग 25-25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
सांवेर में आई.टी.आई प्रारम्भ होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार निजी क्षेत्र के उद्योगों, शासकीय अर्धशासकीय उपक्रमों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम संस्थानों की तरह, यहां आईटीआई में भी विभिन्न सरकारी संगठनों, निजी कंपनियों और यहां तक कि विदेशी कंपनियों के लिए भी कई ट्रेडों में नौकरियों के लिए छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.












Click it and Unblock the Notifications