Indore News: कैलाश विजयवर्गीय के अभियान को मिला सज्जन सिंह वर्मा का साथ, इशारों में कह दी दिल की बात
Indore News: सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ हो चुका है, जहां अभियान के तहत शहर में 51 लाख पौधे लगाए जाने हैं। वहीं इस अभियान को धीरे-धीरे सभी का साथ मिलता नजर आ रहा है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी बेहद खास बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में ही सही लेकिन इस अभियान का समर्थन किया है।

सियासत में अक्सर अपनी तीखी बयानबाजी के लिए सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा अब शहरहित में शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान को इशारों-इशारों में समर्थन देते नजर आ रहे हैं, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर शुरू हुए अभियान को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि, यही उद्देश्य पवित्र है तो निश्चित रूप से हम साथ में हैं। इस पौधों का सरंक्षण अपने बच्चों की तरह करना। यही गुजारिश है। इसी के साथ सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, हर बात की आलोचना ठीक नहीं समझता, पर्यावरण से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे समय पर इंदौर अगुवाई करता है तो वह बधाई का पात्र है।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, देखिए यदि पवित्र उद्देश्य के लिए किया जा रहा है, तो कांग्रेस के लोग पौधारोपण का स्वागत करते हैं। इसे अच्छी और सार्थक पहल मानता हूं, लेकिन पिछले अनुभव बहुत कड़वे हैं। आदरणीय ताई ने उसे तरफ इशारा किया था, जब शिवराज सिंह चौहान नर्मदा परिक्रमा पर निकले थे, साढे 6 करोड़ पौधे लगाए गए थे, लेकिन आज 10 लाख पौधे भी जीवित नहीं हैं। सिर्फ अख़बारों में किताबों में छपने के लिए यदि इस वृक्षारोपण का बीड़ा उठाया है, तो मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। यदि पवित्र उद्देश्य है, तो निश्चित रूप से हम सभी साथ हैं। मेहरबानी करके इन पौधों का संरक्षण अपने बच्चों की तरह करना। इसी के साथ सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, हर बात की आलोचना करना मैं ठीक नहीं समझता। पर्यावरण से पूरा विश्व जूझ रहा है, ऐसे समय में यदि इंदौर इसकी अगवाई करता है, तो वह बधाई का पात्र है।
ये भी पढ़े- Indore News: अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेताओं से हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications