भक्ति का रिकॉर्ड, करोड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ किया रुद्राभिषेक, घर-घर गूंजा 'हर हर महादेव'

इंदौर, 27 जुलाई: भगवान शिव को अति प्रिय सावन माह में भक्ति भाव का सिलसिला निरंतर जारी है, जहां भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आराधना करते नजर आ रहे हैं। सावन माह में भगवान शिव के पूजन अर्चन का विशेष महत्व होता है, तो वहीं सावन माह में आने वाली महाशिवरात्रि पर इस बार कई संयोग बने। यही कारण रहा कि, भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की, जहां शिव मंदिरों में अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए गए, तो वहीं कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान देश और दुनिया के करोड़ों घरों में रुद्राभिषेक किया गया।

करोड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

करोड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ किया रुद्राभिषेक

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा था, जहां भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह रुद्राभिषेक 8 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने टीवी और मोबाइल के माध्यम से पूजन देखकर अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक किया। यह पहला ऐसा मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में किसी धार्मिक अनुष्ठान को किया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा था, जहां हर कोई इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ अपने घरों में कर रहा था।

घर-घर में गूंजा हर-हर महादेव

घर-घर में गूंजा हर-हर महादेव

सावन माह की शिवरात्रि पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा था। यही कारण रहा कि, कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सोशल मीडिया पर चली जानकारी के अनुसार लगभग देश और दुनिया के 44 करोड़ लोगों ने अपने घरों में रुद्राभिषेक किया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले भी कथावाचक प्रदीप मिश्रा इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान करा चुके हैं।

पार्थिव शिवलिंग का किया गया था निर्माण

पार्थिव शिवलिंग का किया गया था निर्माण

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक के लिए भक्तों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी, जहां इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए पूजन सामग्री लेने श्रद्धालु बाजारों में पहुंचे, तो वहीं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया। शाम 7 बजे शुरू हुए रुद्राभिषेक में विधिवत रूप से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। रुद्राभिषेक पूजन 8 बजे आरती के साथ संपन्न हुआ।

शिव पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिव पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शिव पुराण कथा कर रहे हैं, जहां इस दौरान शिव पुराण की पावन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान भक्तों की बड़ी संख्या रोजाना कथा सुनने कथा स्थल पहुंच रही है। भक्तों की व्यवस्था को देखते हुए कथा स्थल पर बड़े-बड़े डोम का निर्माण किया गया है। साथ ही सभी तरह की व्यवस्थाएं कथा स्थल पर की गई है, कथा को सुनने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग इंदौर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+