Dhar news: फौजी ने मुंह में रखा जलता हुआ रॉकेट, फूटते ही गंवानी पड़ी जान

धार में शादी समारोह के दौरान नाचते वक्त एक फौजी ने अपने मुंह में रॉकेट रख उसे जला दिया, रॉकेट फौजी के मुंह में ही फट गया, जिसके चलते फौजी लहूलुहान हो गया।

indore

Recommended Video

    सेना के जवान ने शादी समारोह में मुंह में दबाया रॉकेट,ब्लास्ट से हुई मौत

    मध्य प्रदेश के धार से दर्दनाक हादसे का मामला निकलकर सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान नाचते वक्त एक फौजी ने अपने मुंह में रॉकेट रख उसे जला दिया, जहां एक रॉकेट तो हवा में जाकर फुट गया, तो वहीं दूसरा रॉकेट फौजी के मुंह में ही फट गया, जिसके चलते फौजी लहूलुहान हो गया। रॉकेट ब्लास्ट होते ही फौजी का चेहरा तितर-बितर हो गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया, जहां समारोह में शामिल परिजन फौजी के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। उधर, सैनिक की मौत की खबर सुनते ही इंदौर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    घटनाक्रम सोमवार देर रात का बताया जा रहा है, जब धार जिले के सरदारपुर तहसील में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था, तभी इस आयोजन में शामिल हुए फौजी ने नाचने के दौरान एक रॉकेट लेकर उसे जलाया और ऊपर की ओर छोड़ दिया, जहां यह रॉकेट ऊपर जाकर फूट गया। वहीं इसके बाद एक बार फिर इसी तरह से फौजी ने दूसरा रॉकेट लेकर अपने मुंह में रख लिया, और फिर इसे जलाते ही यह रॉकेट फूट गया। मुंह में रॉकेट फुट जाने के चलते फौजी बुरी तरह घायल हो गए, और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद विवाह समारोह में हड़कंप मच गया।

    ग्रामीणों ने दिया फौजी को आखिरी सलाम

    धार में हुए इस हादसे की सूचना परिजनों ने भारतीय सेना के अधिकारियों को दी, जिसके बाद महू सेना के अधिकारी समेत पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची। उधर, सेना के प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया और उसे एक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उधर, सेना के वाहन में शार्ट फौजी के अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उधर, फौजी की असमय हुई मृत्यु से उन लोगों को भी सबक मिला है, जो आतिशबाजी कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं और फिर अपनी जान गवा बैठे हैं। वहीं घटनाक्रम के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया तो वहीं पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+