Indore news: नगर निगम में झंडावंदन, महापौर बोले- इंदौर रूकेगा नहीं आगे बढ़ेगा
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं अन्य द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम अधिकारियो व कर्मचारियो का प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर पुस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, आज का दिन बडा ही पावन है, श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं, राष्ट्रीय ध्वज हमारे मान सम्मान स्वाभिमान का प्रतीक है और हर वर्ष मजबूत होते गणतंत्र का परिचायक भी है हम सबके लिए बहुत सौभाग्य और शुभ अवसर है कि इस बार का गणतंत्र दिवस राम राज्य की शुरुआत के रूप में मनाया जा रहा है इंदौर के लिए डबल खुशी का अवसर है जहां एक और भगवान श्री राम अपने धाम में विराजमान हो गए हैं वहीं इंदौर ने इतिहास रचते हुए सातवीं बार देश में स्वच्छता में अपना परचम फहराया है। इस उपलब्धि के लिए एवं उत्सव के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का नगर निगम के अधिकारियों का कर्मचारियों के साथ-साथ बहुत विशेष रूप से मैं इंदौर नगर के सभी सफाई मित्रों का अभिनंदन करता हूं और उनका धन्यवाद भी करता हूं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, इस जन भागीदारी के मॉडल पर इंदौर हर बार यह सिद्ध कर रहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर को जिस रूप में परिभाषित करते हैं कि इंदौर एक दौर है, इस भाव से हम काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनके सपनों के भारत को बनाने में इंदौर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उसी प्रकार से हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इंदौर विकास के नए मॉडल पर उनके विज़न में आगे बढ़ रहा है बहुत कम समय में इंदौर में उनके नेतृत्व में हुकुमचंद मिल जैसी वर्षों से लंबित समस्या का निराकरण करने का काम किया है जो आने वाले समय में इंदौर को आर्थिक रूप से भी मजबूत करेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण, 12 विभागों की झांकियों ने जीता दिल












Click it and Unblock the Notifications