Indore News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण, 12 विभागों की झांकियों ने जीता दिल
इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में आकर्षक परेड के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके अलावा विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकिया भी निकाली गई।

परेड में 16 दल शामिल हुए
समारोह के दौरान परेड में 16 दल शामिल हुए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आयपीएस करणदीप सिंह ने किया। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी एयरविंग, एनसीसी, स्काउट, गाइड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, आरआई ग्रूप, शौर्य दल तथा सृजन दल आदि प्लाटून शामिल हुए। साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रहा।
12 विभागों की झांकी निकली
गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया. वहीं राष्ट्रीय गान के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में 12 विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली गई। साथ ही जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया।
ये भी पढ़े- Indore news: गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारी पूरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे झंडावंदन












Click it and Unblock the Notifications