Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला जारी रहा, जहां शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में CM डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गैर का आनंद लिया।
रंग पंचमी की रंगारंग गेर अलग-अलग मार्गों से निकलते हुए शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग गेर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनप्रतिनिधियों ने रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था
रंगपंचमी पर अलग-अलग मार्गों से निकलने वाली गेर राजवाड़ा पहुंचती है, जहां शहर की जनता भी रंगों में सराबोर नजर आती है। अबकी बार इंदौर की इस गौरवशाली परंपरा को देखने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भी इंदौर आए हैं, जहां इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया की, सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टर में बांटा गया है, जहां 9 ड्रोन भी लगाएं जाएंगे, और सीसीटीवी कैमरों का जाल भी बिछाया जाएगा। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि, हमने पहले ही लोगों ने जूते-चप्पल और टाट ना फेंकने की अपील की है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंगपंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां रंगपंचमी पर गेर निकलने का सिलसिला जारी रहता है. वहीं अबकी बार रंगपंचमी पर इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेर में हिस्सा लिया. वहीं गेर में इंदौर समेत आसपास के लोग शामिल होते हैं.
ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी की गेर में जूते-चप्पल फेंकने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस की रहेगी पैनी नजर












Click it and Unblock the Notifications