Indore News: रंगपंचमी की गेर में जूते-चप्पल फेंकने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस की रहेगी पैनी नजर
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में रंगपचंमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जहां इसे लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर आशीष सिंह मैदान पर उतरे जहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर आशीष सिंह ने राजवाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर गेर मार्ग का निरीक्षण किया, जहां कलेक्टर आशीष सिंह के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, गेर में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं रहेंगी, जिसे लेकर सभी तैयार हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया की, गेर में शामिल होने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और फिर कोई हुडदंग करता है, तो उस पर रासुका लगाई जाएगी।

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां अबकी बार गेर में प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की संभावना जताई रही है. वहीं गेर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है, जहां अबकी बार पुलिस ने गेर में जूते-चप्पल फेंकने वालों से खास अपील की है।
अलग-अलग मार्गों से निकलने वाली गेर राजवाड़ा पहुंचती है, जहां शहर की जनता भी रंगों में सराबोर नजर आती है। अबकी बार इंदौर की इस गौरवशाली परंपरा को देखने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भी इंदौर आ सकते हैं, जहां इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया की, सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टर में बांटा गया है, जहां 9 ड्रोन भी लगाएं जाएंगे, और सीसीटीवी कैमरों का जाल भी बिछाया जाएगा।
इसी के साथ पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि, हमने पहले ही लोगों ने जूते-चप्पल और टाट ना फेंकने की अपील की है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो रंगपंचम पर निकलने वाली गेर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमान संभाल ली है, जहां अबकी बार पुलिस ने गेर में जूते-चप्पल फेंकने वालों से खास अपील की है।
ये भी पढ़े- Indore News: रंगपंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर की तैयारी पूरी, क्या कुछ खास रहेगा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications