Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बच्चों ने बनाई हजारों पेंटिंग

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में अनेक आयोजन हो रहे हैं। इंदौर में एसोसिएशन ऑफ अनएडेड सीबीएसई स्कूल, नगर निगम और इंदौर सहोदय स्कूल ने भगवान राम के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी के जरिये गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण क्षण है। समाज के सभी वर्गों को सद्भावना के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहिये। मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर बच्चों को भजन सुनाया। उन्होंने नागरिकों से घरों के बाहर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, मालिनी गौड़ और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे।

Indore

160 स्कूलों के विद्यार्थी हुए शामिल

प्रदर्शनी में शहर के 160 स्कूलों के विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाई। प्रदर्शनी में 41 हजार 148 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी भगवान श्रीराम के जीवन, रामायण और रामचरित मानस पर केन्द्रित थी। प्रदर्शनी में रामायण के सभी प्रसंगों को पेंटिंग में उकेरा गया था। प्रदर्शनी में 2 हजार विद्यार्थियों और 500 शिक्षकों की सहभागिता रही। शहर के दशहरा मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी में स्कूलों बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधार 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाई है। इस प्रदर्शनी में बच्चों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बच्चों की बनाई पेंटिंग को निहारा और जमकर सराहना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने भगवान राम पर आधारित भजन 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे भजन' सुनाया। शहर के 107 सीबीएसई स्कूल के बच्चों ने 40 हजार से ज्यादा पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी में लगाई, बच्चों ने भगवान राम के अलावा माता सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान की पेंटिंग तैयार की है।

ये भी पढ़े- Indore news: दिवाली जैसा सजा शहर, हर एक चौराहा रोशन हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+