MP: खजराना गणेश को विश्व की सबसे बड़ी राखी समर्पित, तस्वीरों में देखिए झलक

इंदौर, 11 अगस्त: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां मध्यप्रदेश में भी हर रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश के दर्शन करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व की सबसे बड़ी राखी भगवान श्री गणेश को समर्पित की गई, इसके साथ ही अन्य भक्तों द्वारा भगवान गणेश सहित अन्य प्रतिमाओं के लिए बनाई गई ड्राईफ्रूट की राखी भी मंदिर में पुजारियों के द्वारा चढ़ाई गई।

भगवान को अर्पित की विश्व की सबसे बड़ी राखी

भगवान को अर्पित की विश्व की सबसे बड़ी राखी

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विश्व की सबसे बड़ी राखी भगवान गणेश को समर्पित की गई, पिछले 15 सालों से इंदौर का पालरेचा परिवार इसी तरह राखी बनाकर खजराना गणेश को अर्पित कर रहे हैं। इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वाह करते हुए परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश के लिए विशेष रूप से राखी तैयार की गई, जिसे खजराना गणेश मंदिर स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा पर चढ़ाया गया। इसके साथ ही भगवान गणेश, चौथ माता, रिद्धि सिद्धि और अन्य देवी देवताओं को भी लड्ढा परिवार द्वारा बनाई गई ड्राई फूड की राखियां चढ़ाई गई।

प्रदेशभर में रक्षाबंधन पर्व का उत्साह

प्रदेशभर में रक्षाबंधन पर्व का उत्साह

देशभर के साथ ही मध्य प्रदेश में भी रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ रक्षाबंधन पर्व का उत्साह नजर आ रहा है, तो वहीं इस बार रक्षाबंधन का पर्व तिथियों के फेर में उलझा नजर आ रहा है, जिसके चलते कुछ लोग 11 अगस्त को दिन भर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे, तो कुछ लोग 11 अगस्त की देर शाम 8 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रक्षा सूत्र अपने भाइयों की कलाई पर बांधेंगे।

ऐसा है ज्योतिषाचार्यों का मत

ऐसा है ज्योतिषाचार्यों का मत

इस बार रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन का पर्व किस तारीख को मनाया जाए, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त यानी गुरुवार के दिन 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 12 अगस्त को शुक्रवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। यही कारण है कि, ज्योतिषाचार्य 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+