इंदौर दौरे पर रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम, जाना स्वच्छता का सीक्रेट!

इंदौर, 4 मई: स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर में अब स्वच्छता का सीक्रेट जानने आसपास के राज्यों और शहरों से जनप्रतिनिधि आने लगे हैं, जहां इसी कड़ी में रायपुर महापौर, पार्षदों की टीम के साथ इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम ने इंदौर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कामों को बड़ी ही बारीकी से जाना. इस दौरान रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम के साथ इंदौर नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

indore

अलग-अलग क्षेत्रों का किया निरीक्षण

रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम ने इंदौर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान इंदौर में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी ली. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सूखे और गीले कचरे का निस्तारण समेत तमाम व्यवस्थाओं पर रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम ने जानकारी हासिल की है. रायपुर नगर निगम भी लगातार स्वच्छता को लेकर काम कर रहा है, इसी कड़ी में रायपुर महापौर और पार्षदों की टीम स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर का निरीक्षण करने पहुंची है.

इंदौर के बाद चंडीगढ़ जाएगी पार्षदों की टीम

रायपुर से इंदौर पहुंची महापौर और पार्षदों की टीम इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था जानने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी. चंडीगढ़ पहुंच कर महापौर और पार्षदों की टीम सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी. इस दौरान यह टीम इस बात को जानेगी कि रायपुर और अन्य शहरों की सफाई व्यवस्था में क्या अंतर है, साथ ही क्या कुछ परिवर्तन रायपुर की सफाई व्यवस्था में किए जाने चाहिए.

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है. वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है. देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है. यही कारण है कि स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+