MP के इस शहर पर मौसम की मार, जानिए क्यों नहीं हो रहा बारिश का सिस्टम तैयार
इंदौर, 9 जुलाई: देश के कई हिस्सों में इस वक्त मानसून छाया हुआ है, जहां मानसून के चलते देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिल रहा है। वहीं देश के मध्य क्षेत्र यानी मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून की बेरुखी देखने मिल रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल तो छाते हैं, लेकिन बरस नहीं पाते। वहीं अब मानसून की बेरुखी आमजन को परेशान कर रही है। साथ ही साथ मानसून की यह बेरुखी लोगों को चिंता में भी डाल रही है। मानसून के ठीक तरह से एक्टिव नहीं होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

प्रदेश के इन हिस्सों में अब भी सूखा
आमतौर पर जुलाई का महीना मानसून के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यही कारण रहता है कि, जुलाई माह में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिलता है, लेकिन अबकी बार कुछ इस तरह का सिलसिला देखने नहीं मिल रहा, जहां थोड़ी बहुत बारिश हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू नहीं हो पा रहा। यही कारण है कि, प्रदेश के कई हिस्से अभी सूखे नजर आ रहे हैं, जिन्हें मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है।

इन हिस्सों को है बारिश का इंतजार
प्रदेश के लगभग सभी अंचलों को इस वक्त बारिश का इंतजार है, लेकिन मुख्य रूप से प्रदेश के चंबल और मालवा निमाड़ अंचल में बारिश का सिलसिला कम देखने मिला, जिसके चलते यहां के लोगों को बारिश का इंतजार है। वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें खींची हुई है, जिसके पीछे का कारण अच्छी बारिश ना होने के कारण अच्छी फसलों की चिंता अब किसानों को सताने लगी है।

मानसून के एक्टिव ना हो पाने का कारण
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादलों में पानी की कमी है। यही कारण है कि, बादल छा तो रहे हैं लेकिन बरस नहीं पा रहे, और इसी के चलते बारिश नहीं हो पा रही। इसी के साथ मानसून का अच्छा सिस्टम फिलहाल तैयार नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते भी झमाझम बारिश का सिलसिला कम ही देखने मिल रहा है।

आगे कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मानसून का एक अच्छा खासा सिस्टम तैयार होने की उम्मीद है, जिसके चलते प्रदेश के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अच्छी बारिश ना होने से प्रदेशवासी परेशान नजर आ रहे हैं, जहां मुख्य रूप से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींची हुई नजर आ रही है। देखने वाली बात होगी की आखिर कब तक मानसून का सिस्टम प्यार होता है, और आखिर कब तक झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications