Weather update : मालवा निमाड़ अंचल में जारी रिमझिम बारिश का दौर, जल्द दस्तक देगा मानसून!

इंदौर, 24 जून: प्रदेश के कई अंचलों में फिलहाल मानसून का इंतजार जारी है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी मानसून के इंतजार के साथ-साथ कई जिलों में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अंचल के खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे जिलों में रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल रहा है, तो वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और झाबुआ जैसे जिलों में फिलहाल मानसून का इंतजार जारी है, लेकिन बावजूद इसके कभी-कभी हल्की, तो कभी तेज बारिश लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाती नजर आ रही है.

Recommended Video

      Weather Update: Delhi में बदलेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है जोरदार बारिश | वनइंडिया हिंदी *News
      indore

      27 जून के बाद होगी जोरदार बारिश

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मालवा निमाड़ अंचल में जल्द मानसून अपनी दस्तक दे सकता है, लेकिन इससे पहले भी हवा आंधी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जहां कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। अंचल के इंदौर जिले में मानसून से पहले हवा आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

      जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज

      कुल मिलाकर देखा जाए तो मालवा निमाड़ अंचल के साथ ही इंदौर जिले में जल्द ही मौसम का मिजाज बदल सकता है, जहां झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिल सकता है। वहीं बारिश के पहले हो रही हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है, जहां अब गर्मी के तेवर नरम पढ़ गए हैं, तो वहीं मौसम में भी बदलाव देखने मिल रहा है।


      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+