Bharat jodo yatra : भाई Rahul Gandhi के साथ बहन Priyanka Gandhi ने की मां नर्मदा की आरती

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां धार्मिक नगरी ओमकारेश्वर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी तरह से भक्ति भाव में रमे नजर आए, जहां उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ मां नर्मदा की आरती कि राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई और साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन किए। जानकारी के मुताबिक, राहुल लगभग 5 मिनट तक मंदिर में ही रहे। मां नर्मदा की आरती के दौरान राहुल गांधी भगवा रंग का कपड़ा ओढ़े नजर आए, जिस पर ॐ लिखा हुआ था।

गले में माला और सिर पर पहनी पगड़ी

गले में माला और सिर पर पहनी पगड़ी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओमकारेश्वर में अलग अंदाज में दिखाई दिए, जहां उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी हुई थी तो वहीं गले में माला धारण की हुई थी। साथ ही राहुल गांधी ने जो पीला शॉल ओढ़ रखा था, उस पर ॐ की आकृति बनी हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं अब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर अगले पड़ाव यानी महू के लिए रवाना होंगे।

इंदौर में ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

इंदौर में ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

इंदौर में यहां होगा यात्रा का रात्रि विश्राम

इंदौर में यहां होगा यात्रा का रात्रि विश्राम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा किस स्थान पर अपना रात्रि विश्राम करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल की बात की जाए तो यात्रा को सबसे पहले इंदौर के खालसा स्टेडियम में रुकाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अनुमति और अन्य मामलों के चलते यात्रा वैष्णव स्टेडियम में रुकाना तय हुआ था, लेकिन अब चल रही चर्चाओं के मुताबिक यात्रा को चिमनबाग मैदान में रुकया जा सकता है।

ये भी पढ़े- Indore में लगेगी बेरोजगार महापंचायत, Rahul Gandhi हो सकते हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+