MP Assembly Election 2023: 'मिशन इलेक्शन' पर प्रियंका गांधी, सरकार पर साधा निशाना
विधानसभा चुनाव के पहले मालवा-निमाड़ में चुनावी बिगुल फूंकने व जन आक्रोश यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं सहित आम जनता को संबोधित करने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी धार दौरे पर आई, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा।
धार जिले के राजगढ़-मोहनखेड़ा की जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा की,15 महीने की सरकार में कमलनाथ जी ने जनता के विकास के कार्य किए हैं, जो नेता अपने आपको भगवान समझने लगे हैं, उन्हें कुर्सी से उतार दो। मोदी जी जितना नाम कांग्रेस का लेते हैं, उतना नाम विकास का लेकर दिखाएं।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के धार में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा की, "यहां व्यापम घोटाला हुआ। क्या कोई जांच हुई? अगर आप उनके (भाजपा) खिलाफ लिखते हैं, तो ईडी तुरंत पहुंच जाती है। आपको पूछना होगा कि ईडी यहां अभी तक क्यों नहीं आई? जब मां नर्मदा के साथ और मूर्तियों के संबंध में भ्रष्टाचार हो सकता है।" सप्तऋषि (महाकाल गलियारे में)....क्या कोई भगवान के साथ भ्रष्टाचार करता है? क्या अब उन्हें (भाजपा) बदलने का समय नहीं है?..."
मिशन MP पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आगामी दिनों में मध्य प्रदेश दौरे पर कांग्रेस के अन्य नेता भी आ सकते हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय , राहुल गांधी समेत तमाम बड़े चेहरे शामिल हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मिशन मालवा की शुरुआत उज्जैन से की थी, जहां उज्जैन में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया था। वहीं इसके बाद कांग्रेस ने मिशन मालवा में अपना दम दिखाया था। वहीं अब एक बार फिर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।
ये भी पढ़े- MP News: 'मिशन MP' का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications